Thursday, September 17, 2026
Home Crime India चलती बाइक पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर 52 वर्षीय व्यक्ति...

चलती बाइक पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में लिफ्ट देने की इंसानियत एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गई। चांपा रोड पर दो नाबालिगों ने कथित तौर पर लूट की मंशा से बाइक सवार चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात लूट की कोशिश के दौरान एक 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान खोखरा गांव निवासी राधेश्याम सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो कुलीपोटा स्थित एक कबाड़ी की दुकान में चौकीदार के तौर पर कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे राधेश्याम अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में कचहरी चौक के पास दो नाबालिगों ने उनसे आगे तक छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट ली। कुछ दूरी तय करने के बाद मेगा मार्ट के पास दोनों ने कथित तौर पर उनसे नकदी की मांग की।

विरोध करने पर आरोपियों ने चलती बाइक पर ही चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। राधेश्याम ने बाइक रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में राधेश्याम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे के लिए पैसे जुटाने की नीयत से लूट की योजना बनाकर निकले थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...