Thursday, September 17, 2026
Home Crime India वैशाली में रास्ते के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बुजुर्ग की गोली...

वैशाली में रास्ते के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में रास्ते के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत में शनिवार सुबह हुई फायरिंग में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान स्थानीय निवासी हरबंसू राय (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका पड़ोसी परिवार के साथ रास्ते और जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान बदमाशों ने हरबंसू राय को गोली मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने पड़ोसी पक्ष के श्याम नंदन राय, राजा राम राय और करू राय समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर और राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग अपने घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...