Friday, September 18, 2026
Home Crime India सड़क किनारे खड़ी पिकअप को लेकर विवाद, दो पक्षों में खूनी झड़प;...

सड़क किनारे खड़ी पिकअप को लेकर विवाद, दो पक्षों में खूनी झड़प; चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक, डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 29 जुलाई की देर रात पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरापारा इलाके में हुई। शिकायतकर्ता पूजा साहू अपने परिवार के साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी के कारण उनका वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा था। उन्होंने चालक से वाहन हटाने का आग्रह किया, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि पिकअप चालक सोहन वर्मा ने विवाद के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी बीच पूजा साहू के पति निलेश साहू भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सोहन वर्मा के साथ मोहन वर्मा, रामगोपाल वर्मा और राजा राजपूत भी वहां आ गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने लोहे की जैक रॉड, हॉकी स्टिक और अन्य वस्तुओं से हमला कर निलेश साहू और तेजराम साहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सैलजा साहू के साथ भी मारपीट की गई। घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हुए, जबकि एक युवक को गंभीर चोटें आने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की जैक रॉड और हॉकी स्टिक भी बरामद कर जब्त कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...