Tuesday, July 28, 2026
Home Crime India 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना का आरोप

23 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना का आरोप

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने महिला के पति और सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना और लगातार घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना मानपुर थाना क्षेत्र के गोगड़ी पर गांव की है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय कृषा सिन्हा के रूप में हुई है। आरोप है कि पति धर्मवीर उर्फ राय जी ने विवाद के दौरान ईंट-पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मृतका के भाई और अन्य परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही कृषा को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि आरोपी पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और पहले भी कई बार जान से मारने की कोशिश कर चुका था। परिवार का दावा है कि गंभीर मारपीट के कारण कृषा कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी, लेकिन समझौते के बाद उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया था।

परिजनों के अनुसार, आरोपी अपनी जब्त हुई गाड़ी छुड़ाने के लिए पत्नी और उसके परिवार पर ₹5 लाख लाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि सोमवार को किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने को लेकर विवाद हुआ और विरोध करने पर पति तथा उसकी मां ने मिलकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला दहेज और पैसों की मांग से जुड़े विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से...

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

सारण। बिहार के सारण जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से...

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

सारण। बिहार के सारण जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने के...

दिनदहाड़े कारोबारी को रोककर मारपीट, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक पोल्ट्री व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े मारपीट और नकदी लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का...

फर्जी एसीबी अधिकारी बन शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की मांग करने का...

23 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना का आरोप

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने महिला के पति...

एसबीआई सीएसपी से दिनदहाड़े ₹2 लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को निशाना बनाते हुए पिस्टल के बल पर करीब...

इंस्टाग्राम रील के बाद युवक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार। हरिद्वार में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के बाद एक युवक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला...

पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद देहरादून। पटेलनगर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का 24 घंटे के...

किसानों से लाखों की ठगी का आरोपी मंडी व्यापारी गिरफ्तार

समरानिया। राजस्थान की समरानिया कृषि उपज मंडी में किसानों से फसल खरीदकर लाखों रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में फरार चल रहे मंडी...