Tuesday, July 28, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े कारोबारी को रोककर मारपीट, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने...

दिनदहाड़े कारोबारी को रोककर मारपीट, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक पोल्ट्री व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े मारपीट और नकदी लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, बेदुआ हृदयनगर निवासी पोल्ट्री कारोबारी अभिषेक रजक सोमवार को मोहनगढ़ क्षेत्र में सप्लाई देने के बाद पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। उनका आरोप है कि काटी गांव के पास एक बोलेरो वाहन ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और बिजरावन गांव के समीप रास्ता रोक लिया।

पीड़ित के मुताबिक, बोलेरो में सवार लोगों ने उन्हें और उनके चालक के साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए गए और वाहन की डिग्गी में रखे करीब ₹50 हजार लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद अभिषेक ने दिगौड़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद लौटते समय उन्हें वही बोलेरो फिर दिखाई दी। वाहन का पीछा करने पर उसकी पहचान मजना बमोरी गांव निवासी सूरज के नाम से हुई, जिसकी सूचना तत्काल मजना पुलिस चौकी और दिगौड़ा पुलिस को दी गई।

पीड़ित का दावा है कि सूचना मिलने पर मजना चौकी पुलिस ने बोलेरो सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया। बाद में दिगौड़ा पुलिस आरोपियों और वाहन को अपने साथ ले गई। इसके बावजूद अब तक न तो मामला दर्ज किया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई। अभिषेक ने आरोप लगाया कि आरोपियों को रात में थाने से छोड़ दिया गया और उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी से रिपोर्ट लेने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज होने या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से...

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

सारण। बिहार के सारण जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से...

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

सारण। बिहार के सारण जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने के...

दिनदहाड़े कारोबारी को रोककर मारपीट, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक पोल्ट्री व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े मारपीट और नकदी लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का...

फर्जी एसीबी अधिकारी बन शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की मांग करने का...

23 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना का आरोप

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने महिला के पति...

एसबीआई सीएसपी से दिनदहाड़े ₹2 लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को निशाना बनाते हुए पिस्टल के बल पर करीब...

इंस्टाग्राम रील के बाद युवक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार। हरिद्वार में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के बाद एक युवक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला...

पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद देहरादून। पटेलनगर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का 24 घंटे के...

किसानों से लाखों की ठगी का आरोपी मंडी व्यापारी गिरफ्तार

समरानिया। राजस्थान की समरानिया कृषि उपज मंडी में किसानों से फसल खरीदकर लाखों रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में फरार चल रहे मंडी...