Saturday, September 19, 2026
Home Crime India गुजरात में बेटे ने बुजुर्ग पिता की ली जान, शादी टूटने का...

गुजरात में बेटे ने बुजुर्ग पिता की ली जान, शादी टूटने का ठहराया जिम्मेदार

दाहोद (गुजरात): गुजरात के दाहोद जिले के फतेहपुरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब की लत और शादी टूटने की खुन्नस में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर लकड़ी की लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

मृतक की पहचान 70 वर्षीय वलाभाई पारगी के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी बाबूभाई पारगी की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी अत्यधिक शराब पीने की आदत और मारपीट से तंग आकर उसकी पत्नी 5 साल पहले ही उसे छोड़कर अलग रहने लगी थी। पत्नी के जाने के बाद से ही आरोपी अपनी शादी टूटने का दोष अपने बुजुर्ग माता-पिता पर मढ़ने लगा था। वह जब भी काम से लौटता, नशे की हालत में माता-पिता से गाली-गलौज और झगड़ा करता था।

हाल ही में इसी बात को लेकर घर में फिर से कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आपा खो चुके बाबूभाई ने लकड़ी की भारी लाठी उठाकर अपने पिता के सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग पिता मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े।

परिजन आनन-फानन में घायल वलाभाई को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी बाबूभाई मौके से फरार हो गया था। मृतक के छोटे बेटे कालजीभाई पारगी की शिकायत पर फतेहपुरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी बाबूभाई को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...