Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand अपनी दो बेटियों की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, बोला  जिन्न से...

अपनी दो बेटियों की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, बोला  जिन्न से मुक्ति दिलाने को दबाया बेटियों का गला

काशीपुर। अपनी दो बेटियों की हत्या के लिए जिम्मेदार अली हसन उर्फ सूरज ने पुलिस को जो कहानी बताई है, उससे लगता है कि पूरा परिवार ही अंधविश्वास के मकड़जाल में फंसा था। काशीपुर में पिता द्वारा अपने दो बेटियों के मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार भी  किया है। कहा कि बेटियों को जिन्न से मुक्ति दिलाने के लिए वह उनके सीने पर बैठा और उनका गला दबाया, ताकि जिन्न भाग जाए। उसे उम्मीद थी कि निढाल हुई उसकी बेटियां जिन्न के हट जाने के बाद ठीक हो जाएंगी।अली हसन उर्फ सूरज पिछले एक दशक से मजारात पर जाता रहा है। वह मजारों पर अक्सर बीमारों की पेशी पड़ते देखता रहा है। ऐसे में जिन्न-जिन्नात में उसका काफी विश्वास बताया गया है।

वह प्रत्येक गुरुवार को मोहल्ला कटोराताल की मजार पर आता रहता था। उसने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से उसके घर पर जिन्न का साया था, जो उसकी बेटियों को परेशान कर रहा था।  उससे मुक्ति दिलाने के लिए उसने जिन्न को डंडे से पीटा। जिन्न को भगाने के लिए वह बेटियों के सीने पर बैठा और उनका गला दबाया। इसके चलते छोटी बेटी यासमीन तीन दिन पहले बेहोश हो गई। वह उसके होश में आने का इंतजार करता रहा। जिन्न उसकी दूसरी बेटी फरीन को भी परेशान कर रहा था। उसके साथ भी उसने वही व्यवहार किया, लेकिन वह भी नहीं उठी। सूरज पर अंधविश्वास इस कदर हावी है कि घर पहुंचने पर उसे दोनों बेटियों की मौत की जानकारी दी गई तो वह तपाक से बोला मुझे पता है कि जिन्न ने मेरी दोनों बेटियों को मार डाला है।

हां मुझे पता है उसने रात को मेरी बेटियों को मार डाला  
काशीपुर में दो बेटियों की मौत के बाद अली हसन अपने दो बेटों फरमान व रिजवान को लेकर मोहल्ला कटोराताल स्थित बाबा भुल्लन शाह के मजार पर पहुंचा। दोनों बेटों को मजार पर छोड़कर वह कहीं चला गया। सुबह जब उसकी दो बेटियों की मौत की खबर उजागर हुई तो अली हसन की खोज शुरू हुई। इसी दौरान उसके दोनों बेटे भी मजार से चले गए।  करीब साढ़े 11 बजे अली हसन बाइक लेकर अपने घर पहुंचा। लोगों ने उसे बेटियों की मौत के बारे में बताया तो बोला ह्यहां, मुझे पता है, उसने (हवा) रात में मेरी बेटियों को मार डाला है। पुलिस अली समेत परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...