Thursday, May 21, 2026
Home Crime India राष्ट्रीय राजमार्ग मुआवजा घोटाले में पीसीएस अधिकारी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग मुआवजा घोटाले में पीसीएस अधिकारी गिरफ्तार

गुरदासपुर- राजस्थान-जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। तरनतारन पुलिस ने गुरदासपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी और उपमंडल अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण मुआवजे की करोड़ों रुपये की राशि गलत तरीके से अपात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।

जांच के अनुसार, वर्ष 2018-19 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-54 परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी। उसी दौरान करीब 1.63 करोड़ रुपये का मुआवजा ऐसे लोगों को जारी कर दिया गया, जिनकी जमीन परियोजना में अधिगृहित ही नहीं हुई थी। आरोप है कि यह भुगतान बिना उचित राजस्व रिकॉर्ड सत्यापन के किया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पट्टी के तत्कालीन एसडीएम नवराज सिंह बराड़ ने इस अनियमितता की शिकायत तत्कालीन उपायुक्त को भेजी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिन पांच लोगों के खातों में रकम भेजी गई, उनका नाम न तो अधिग्रहण रिकॉर्ड में था और न ही केंद्र सरकार की अधिसूचना में शामिल था।

पुलिस जांच में जसबीर कौर, राजविंदर कौर, सरताज सिंह, बिक्रमजीत सिंह और गुरजीत कौर के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इन लोगों के खातों में सरकारी मुआवजा राशि ट्रांसफर की गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक संबंधित भुगतान तत्कालीन एसडीएम अनुप्रीत कौर रंधावा की मंजूरी और हस्ताक्षर के बाद जारी हुए थे।

मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी, जिसके आधार पर अनुप्रीत कौर रंधावा को निलंबित भी किया गया था।

अब पुलिस आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा सरकारी राशि किस प्रक्रिया के तहत जारी की गई। जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन और विभागीय रिकॉर्ड की भी गहन जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में परिवार के चार लोग घायल

फतेहाबाद- गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 20 से...

उज्जैन में अंधे कत्ल का खुलासा, चाचा ने फावड़े से की भतीजे की हत्या

उज्जैन -  मुरलीपुरा क्षेत्र में मजदूर युवक की हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के चाचा को...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर - जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 8 साइबर ठग दबोचे

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का...

घर में सो रहे युवक पर हथौड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत

प्रेम विवाह की रंजिश का आरोप मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के...

नोएडा की कंपनी में करोड़ों की क्रिप्टो ठगी का आरोप, साइबर थाने में केस दर्ज

नोएडा- नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी के संचालक ने अपने कारोबारी साझेदार समेत कई लोगों पर करोड़ों रुपये की क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन की...