Friday, September 18, 2026
Home Crime India तंत्र-मंत्र से सोना निकालने का झांसा देकर महिला से 14 लाख की...

तंत्र-मंत्र से सोना निकालने का झांसा देकर महिला से 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर- मध्य प्रदेश के मंदसौर में तंत्र-मंत्र और जमीन में दबे सोने का लालच देकर एक महिला से करीब 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित तांत्रिक भूरू खां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने महिला की आर्थिक परेशानी का फायदा उठाकर उसे रातों-रात अमीर बनने के सपने दिखाए और लंबे समय तक लाखों रुपये ठगता रहा।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला सिलाई-कढ़ाई कर परिवार का गुजारा करती है। उसकी पहचान पिछले कई वर्षों से सीतामऊ क्षेत्र के अरगढ़ा बस्ती निवासी भूरू खां से थी। आरोपी ने महिला को अपनी कथित तांत्रिक शक्तियों का भरोसा दिलाया और दावा किया कि उसके घर के नीचे सोने के बिस्किट दबे हुए हैं, जिन्हें वह विशेष पूजा-पाठ के जरिए बाहर निकाल सकता है।

महिला आरोपी की बातों में आ गई और उसने पूजा सामग्री, तंत्र-मंत्र और अनुष्ठानों के नाम पर पैसे देना शुरू कर दिए। जांच में सामने आया कि जून से नवंबर 2025 के बीच आरोपी ने महिला से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और नकद मिलाकर करीब 13 लाख 80 हजार रुपये वसूल लिए।

बताया जा रहा है कि नवंबर 2025 में आरोपी महिला के घर पहुंचा और परिवार को बाहर भेजकर कमरे में तंत्र-मंत्र करने का नाटक किया। कुछ देर बाद वह 10 कथित सोने के बिस्किट लेकर बाहर आया और उन्हें असली सोना बताया। आरोपी ने महिला को डराया कि यदि वह इन्हें सीधे बाजार में बेचेगी तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है। उसने खुद अपने परिचित सुनार के जरिए बेचने का भरोसा दिया।

कई महीनों तक आरोपी महिला को टालता रहा। शक होने पर महिला ने गुपचुप तरीके से बिस्किटों की जांच करवाई, जिसमें पता चला कि वे सोने के नहीं बल्कि पीतल के नकली टुकड़े थे। सच्चाई सामने आते ही आरोपी फरार हो गया और मोबाइल बंद कर लिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी भूरू खां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इसी तरह और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...