Saturday, September 19, 2026
Home Crime India प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बनने पर ट्यूशन टीचर...

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बनने पर ट्यूशन टीचर की हत्या, युवती को जहर देकर शव जंगल में जलाया

नाहन- मां की दवा और मेडिकल रिपोर्ट लेने घर से निकली 31 वर्षीय ट्यूशन टीचर अमनदीप कौर की हत्या मामले में हरियाणा और हिमाचल पुलिस की संयुक्त जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बराडा निवासी संदीप कुमार उर्फ अप्पू ने छह साल पुराने प्रेम संबंध का अंत बेहद सुनियोजित तरीके से किया। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक धोखे में रखा और बाद में उसकी हत्या कर शव को जंगल में जलाने की साजिश रची।

जांच में सामने आया है कि संदीप पहले से शादीशुदा था और बच्चों का पिता भी है, लेकिन उसने यह बात अमनदीप से छिपा रखी थी। पुलिस के अनुसार जब युवती को आरोपी की सच्चाई का पता चला तो उसने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी के बाद आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि संदीप ने बराडा रेलवे अंडरपास के पास एक कमरा किराये पर लिया और अमनदीप को ‘सुसाइड पैक्ट’ का झांसा देकर वहां बुलाया। आरोपी ने खुद जहर खाने का नाटक किया, जबकि युवती को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जहरीला पदार्थ पीते ही अमनदीप की मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए शव को एक बड़े बैग में पैक किया। पुलिस के मुताबिक उसने एक रेहड़ी चालक की मदद से बैग को कार तक पहुंचाया। इसके बाद आरोपी शव को हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धौलाकुआं क्षेत्र के कोलर जंगलों में ले गया और वहां पेट्रोल छिड़ककर शव को आग लगा दी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब हिमाचल पुलिस को जंगल में अधजला शव मिला। अंबाला पुलिस की तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। फुटेज में आरोपी को बैग ले जाते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बातापुल इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल बराडा थाना पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां जहर के स्रोत, शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले लोगों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...