Thursday, May 21, 2026
Home Crime India अयोध्या में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला...

अयोध्या में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला शव

अयोध्या- उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सरेसर चवरढार गांव की है। मृतक की पहचान अभिषेक दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर शाम चौरे बाजार कनिवा मोतीगंज मार्ग के पास विट्ठलपुर इलाके में वह घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

स्थानीय लोगों ने पहले उसे नशे की हालत में समझा, लेकिन शरीर पर गहरे जख्म देखकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के पिता दिलीप दुबे, मां गुड्डन देवी और छोटे भाई अविनाश दुबे का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था।

मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अभिषेक करीब एक महीने पहले रिश्तेदारी जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और गंभीर हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में परिवार के चार लोग घायल

फतेहाबाद- गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 20 से...

उज्जैन में अंधे कत्ल का खुलासा, चाचा ने फावड़े से की भतीजे की हत्या

उज्जैन -  मुरलीपुरा क्षेत्र में मजदूर युवक की हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के चाचा को...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर - जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 8 साइबर ठग दबोचे

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का...

घर में सो रहे युवक पर हथौड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत

प्रेम विवाह की रंजिश का आरोप मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के...

नोएडा की कंपनी में करोड़ों की क्रिप्टो ठगी का आरोप, साइबर थाने में केस दर्ज

नोएडा- नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी के संचालक ने अपने कारोबारी साझेदार समेत कई लोगों पर करोड़ों रुपये की क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन की...