Wednesday, May 20, 2026
Home Crime India अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, पत्नी के प्रेमी पर...

अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, पत्नी के प्रेमी पर टूटा आरोपी का कहर

अमृतसर – पंजाब के तरनतारन जिले में अवैध संबंधों के शक ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि पत्नी के प्रेम संबंधों से नाराज एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान डेविड मसीह के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी रिंपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अमृतसर से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। वह अपने बेटे सैमुअल के साथ पीछे दूसरी बाइक पर आ रही थी। इसी दौरान गांव बोहडू से मडियाला रोड के बीच आरोपियों ने उनके पति का रास्ता रोक लिया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी अशोक मसीह अपने बेटे अभिषेक और साथी इमानुएल उर्फ मानी के साथ मौके पर पहुंचा और डेविड पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से कई वार किए। आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए डेविड के साथ बेरहमी से मारपीट की।

गंभीर रूप से घायल डेविड को तुरंत सिविल अस्पताल अमृतसर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चाटीविंड और पुलिस चौकी बोहडू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अशोक मसीह की पत्नी और मृतक डेविड के बीच कथित प्रेम संबंध थे। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में परिवार के चार लोग घायल

फतेहाबाद- गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 20 से...

उज्जैन में अंधे कत्ल का खुलासा, चाचा ने फावड़े से की भतीजे की हत्या

उज्जैन -  मुरलीपुरा क्षेत्र में मजदूर युवक की हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के चाचा को...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर - जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 8 साइबर ठग दबोचे

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का...

घर में सो रहे युवक पर हथौड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत

प्रेम विवाह की रंजिश का आरोप मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के...

नोएडा की कंपनी में करोड़ों की क्रिप्टो ठगी का आरोप, साइबर थाने में केस दर्ज

नोएडा- नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी के संचालक ने अपने कारोबारी साझेदार समेत कई लोगों पर करोड़ों रुपये की क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन की...