Friday, September 18, 2026
Home Crime India 13 लाख रिश्वत कांड में सीबीआई का बड़ा एक्शन, ठेकेदार पिता-पुत्र समेत...

13 लाख रिश्वत कांड में सीबीआई का बड़ा एक्शन, ठेकेदार पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़- पंजाब में विजिलेंस विभाग से जुड़ा एक बड़ा रिश्वत कांड सामने आने के बाद सीबीआई ने ठेकेदार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विजिलेंस में लंबित शिकायत बंद करवाने के बदले 13 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। मामले में विजिलेंस विभाग के डीजीपी के रीडर ओपी राणा की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपियों को चंडीगढ़ स्थित विशेष अदालत में पेश किया, जहां से विकास उर्फ विक्की गोयल और उसके बेटे राघव गोयल को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि तीसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच एजेंसी ने मोहाली स्थित विजिलेंस मुख्यालय और मलोट में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज और नकदी बरामद की है।

जांच के अनुसार पंजाब के एक स्टेट टैक्स अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी लंबित विजिलेंस शिकायत बंद कराने के बदले 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में यह सौदा 13 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने खुद को विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताते हुए मामले को खत्म कराने का भरोसा दिलाया था। साथ ही फरार रीडर ओपी राणा के लिए एक महंगा मोबाइल फोन भी मांगा गया था।

सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया है कि विजिलेंस विभाग की गोपनीय जानकारियां निजी बिचौलियों तक पहुंचाई जा रही थीं। आरोप है कि लंबित जांचों में फंसे नेताओं, कारोबारियों और अफसरों से संपर्क कर शिकायतें खत्म कराने के बदले लाखों रुपये की डील की जाती थी। एजेंसी को कई संवेदनशील दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पता चला कि आरोपियों को पंजाब पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई थी। उनके साथ एके-47 से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात थे। सीबीआई अब यह भी जांच कर रही है कि इन बिचौलियों को सरकारी सुरक्षा किस आधार पर दी गई थी और इसमें किन अधिकारियों की भूमिका रही।

सूत्रों के मुताबिक रिश्वत की रकम का लेनदेन चंडीगढ़ के एक पांच सितारा होटल में होना था। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन सीबीआई ने पीछा कर पंजाब-हरियाणा सीमा के पास उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान एक आरोपी को शिकायतकर्ता से नकदी और मोबाइल फोन लेते हुए रंगे हाथ भी गिरफ्तार किया गया।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के डीजीपी ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और यदि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...