वाराणसी। आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव के पास स्थित तालाब में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय व्यक्ति सोमवार को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तलाश करते हुए पोखरे के पास पहुंचे, जहां तालाब के किनारे उनके चप्पल मिली|
इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में पानी में शव दिखाई दिया। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पहचान होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है।







