ग्रेटर नोएडा – दादरी क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां देर रात चोरों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों से चांदी के छत्र उतार लिए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब मंदिर के पुजारी ने दरवाजे खोले तो उन्हें मूर्तियों से चांदी के छत्र गायब मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिसमें वह मूर्ति के पास पहुंचकर छत्र उतारता नजर आ रहा है।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







