रामपुर- रामपुर में कार में आग लगने से हुई मां-बेटे की मौत का मामला अब चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती तौर पर हादसा मानी जा रही घटना को पुलिस ने हत्या की साजिश बताते हुए मुख्य आरोपी पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी। आरोप है पति ने पहले महिला को बेहोशी किया, जिसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए वाहन में आग लगा दी गई, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।
इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि पति ने निजी लाभ के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि आर्थिक फायदे के लालच में यह साजिश रची गई थी, जिसमें अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आई है।
पुलिस की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। फिलहाल पुलिस ने पति और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।पति







