Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP पिता ने की बेटे की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पिता ने की बेटे की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर। अहिरवां के संजीव नगर रविवार रात शराब के नशे में पिता और पुत्र का विवाद हो गया। इसके बाद पिता ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पिता मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह जब मृतक की मौसी उनके घर पहुंची, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी, कार्यवाहक एसीपी चकेरी समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। अहिरवा स्थित संजीव नगर में फर्नीचर कारीगर दीपक निषाद (25) पिता गणेश निषाद और मां सुनीता के साथ रहता था।

पड़ोसियों ने बताया कि दो साल पहले दीपक का विवाह फतेहपुर निवासी सुमन से हुआ था, लेकिन एक साल पहले दीपक से विवाद के बाद वह अपने मायके में ही रह रही है। इसके बाद से दीपक शराब का लती हो गया था, जबकि उसके पिता पहले से ही शराब का लती था। बताया गया कि दीपक आए दिन शराब के नशे में माता-पिता से झगड़ा करता था। भाई दूज वाले दिन दीपक ने शराब के नशे में माता-पिता से मारपीट की। इसके बाद से उसकी मां भी अपने मायके सरसैया घाट चली गई। तब से पिता पुत्र ही घर पर रह रहे थे। रविवार रात को इलाकाई लोगों ने पिता-पुत्र को झगड़ा करते हुए देखा था।

इसके बाद सोमवार सुबह इलाके में रहने वाली दीपक की मौसी रेखा उनके घर पहुंची, तो दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था। इसके बाद वह घर में पहुंची, तो सीढ़ियों में दीपक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस और अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप ने बताया कि शराब के नशे की हालत में पिता पुत्र में झगड़ा हुआ था। मृतक के शरीर मे चोट के निशान है। गला दबाकर हत्या करने के बाद भी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं पिता मौके से फरार हो गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...