Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP CBI अधिकारी बन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज गिरफ्तार, 1.29 करोड़...

CBI अधिकारी बन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज गिरफ्तार, 1.29 करोड़ का फ्रॉड उजागर

नोएडा- साइबर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को मध्य प्रदेश के भिंड जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 1.29 करोड़ रुपये की ठगी की थी। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी छात्र हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से करीब 48.95 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इन खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से कुल आठ शिकायतें भी दर्ज हैं, जिससे इनके नेटवर्क के व्यापक होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल के अनुसार, सूरजपुर निवासी एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उनके सिम कार्ड को गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ा बताया और कार्रवाई का डर दिखाया।

इसके बाद आरोपियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर पीड़ित को फर्जी जांच और ऑनलाइन कोर्ट की प्रक्रिया में उलझा दिया। रकम के सत्यापन के नाम पर धीरे-धीरे उनसे 1.29 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

पुलिस ने तकनीकी जांच और सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान भिंड निवासी नरेंद्र सिंह (23) और इंद्रेश सिंह (23) के रूप में हुई है। नरेंद्र बीएससी का छात्र है, जबकि इंद्रेश आईटीआई कर रहा है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक साल पहले दिल्ली में पार्ट टाइम काम की तलाश में आए थे, जहां उनकी मुलाकात भिंड के ही आकाश सिंह नामक युवक से हुई। उसी ने इनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए और धीरे-धीरे इन्हें साइबर ठगी के नेटवर्क से जोड़ दिया।

जांच में यह भी पता चला है कि इन खातों के खिलाफ तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों से शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के ‘डिजिटल अरेस्ट’ के झांसे में न आएं, क्योंकि ऐसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी नहीं की जाती।

सुरक्षा के लिए ध्यान रखें:

  • साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें
  • खुद को अधिकारी बताने वाले अनजान कॉल्स से सतर्क रहें
  • व्हाट्सएप या कॉल पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों पर भरोसा न करें
  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...