Friday, September 18, 2026
Home Crime India धमकियों और कथित अपमान से टूटा युवक, घर में घुसकर बनाई वीडियो...

धमकियों और कथित अपमान से टूटा युवक, घर में घुसकर बनाई वीडियो के बाद उठाया खौफनाक कदम

Punjab Crime News: पंजाब के जालंधर शहर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत पर जाकर खत्म हो गया। खुरला किंगरा इलाके में 18 वर्षीय राजन ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर कुछ युवकों के साथ उसका विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं।

परिवार के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले करीब 10 से 12 युवक हथियारों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए। शुरुआत में उन्होंने बातचीत करने की बात कही, लेकिन बाद में वे पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंच गए, जहां राजन को डराया-धमकाया गया।

परिजनों का आरोप है कि युवकों ने राजन को मजबूर किया कि वह उनके सामने झुककर माफी मांगे। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, ताकि उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा सके।

घटना के बाद राजन बेहद सदमे में था और खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। परिवार का कहना है कि वह इस मानसिक दबाव को सहन नहीं कर सका और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिजनों ने आकाश नाम के युवक को इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी बताया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया चैट, कॉल रिकॉर्ड और कथित वीडियो की जांच की जा रही है, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...