Monday, November 2, 2026
Home Crime India MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भोपाल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान करीब 76 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को पहले से इनपुट मिला था कि ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर एक ऑटो के जरिए गांजे की खेप लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस और NCB की टीम ने संयुक्त रणनीति बनाते हुए टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालाकी से छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। तस्करों ने माल को इस तरह पैक किया था कि वह सामान्य जांच में पकड़ में न आए, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरी खेप पकड़ी गई।

कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों—रामबाबू मीना (36) और इमरत सिंह मीना (46), दोनों निवासी जिला विदिशा—को मौके से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों के लंबे समय से तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से लाकर विदिशा में खपाने की तैयारी थी। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है, जो अलग-अलग राज्यों में सप्लाई चेन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करता है।

घंसौर थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल जब्त गांजे को सुरक्षित रखकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...