Monday, November 2, 2026
Home Crime India कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। कचरा संग्रहण केंद्र के लिए चिन्हित भूमि को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी पड़ी।

हिंडोलिया चरण गांव में नगर पालिका और प्रशासन की टीम कचरा संग्रहण केंद्र के लिए आरक्षित भूमि का सीमांकन करने पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार इस घटना में उपखंड अधिकारी और तहसीलदार के वाहनों को नुकसान पहुंचा, वहीं कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

मामले में कुशलगढ़ थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। एक मामला थाना अधिकारी की ओर से दर्ज किया गया है, जिसमें पूर्व सरपंच सहित 36 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं दूसरा मामला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा दर्ज कराया गया है।

जांच में सामने आया है कि जिस जमीन का सीमांकन किया जा रहा था, उस पर कुछ ग्रामीण लंबे समय से कब्जा कर खेती कर रहे थे। प्रशासन द्वारा कार्रवाई के दौरान ही यह विवाद उभरकर सामने आया।

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

RELATED ARTICLES

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...