Monday, March 16, 2026
Home Crime UP होटल की हिस्सेदार महिला की हत्या की साजिश का आरोप, एक करोड़...

होटल की हिस्सेदार महिला की हत्या की साजिश का आरोप, एक करोड़ की सुपारी देने का दावा

Agra News: आगरा में एक होटल की साझेदार महिला की हत्या की कथित साजिश का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दिवंगत बिजनेस पार्टनर के बेटे और बहू ने एक युवक को एक करोड़ रुपये देकर उसकी हत्या की सुपारी देने की कोशिश की। इस मामले में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ताज रोड, आगरा कैंट निवासी हेमलता सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 10:52 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम सुशील बताया और कहा कि वह उन्हें पहले से जानता है तथा एक बार उनसे मिल भी चुका है।

हेमलता के अनुसार, कॉल करने वाले युवक ने दावा किया कि उनके दिवंगत साझेदार उदय सिंह के पुत्र अनुपम और पुत्रवधू गुंजन उससे मिलने आए थे। दोनों होटल उदय विलास से जुड़े हैं और उन्होंने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये देकर हेमलता सिंह की हत्या की सुपारी देने की बात कही।

महिला का कहना है कि कॉल करने वाले युवक के पास इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। हेमलता ने आरोप लगाया कि उनके पार्टनर उदय सिंह की मृत्यु के बाद उनका बेटा होटल में उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साजिश में गोविंद, बबलू, भानु, अशोक और अभय नाम के कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

हेमलता सिंह ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उनके दिवंगत पार्टनर का बेटा और उसके सहयोगी जिम्मेदार होंगे।

मामले में एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि फोन करने वाला युवक हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है और वह भी होटल व्यवसाय से जुड़ा है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुलाएगी और उसका बयान दर्ज किया जाएगा। साथ ही महिला द्वारा दी गई कॉल रिकॉर्डिंग की भी जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...