Saturday, March 14, 2026
Home Crime UP दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, कान की चोट से...

दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, कान की चोट से सुनाई देना बंद

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति द्वारा की गई पिटाई में महिला के कान में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे सुनाई देना बंद हो गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव परखम गूजर निवासी दाऊजी पुत्र गिर्राज प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी भावना उर्फ भूमि की शादी करीब दो वर्ष पूर्व छरौरा निवासी ललित उर्फ लकी के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे और इसे लेकर अक्सर भावना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

पीड़िता के पिता के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे भावना घर के कामकाज में लगी हुई थी। इसी दौरान पति ललित ने दोबारा पैसों और बाइक की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। जब भावना ने इस मांग का विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी।

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान भावना के कान पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

हर्ष फायरिंग विवाद में नया मोड़, युवक ने जहर खाकर दी जान

बुलंदशहर- कोतवाली नगर क्षेत्र के सराफा बाजार स्थित सुनारों वाली गली में हुए हर्ष फायरिंग के एक पुराने मामले ने गुरुवार को दुखद मोड़...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...