Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के ग्राम ककरऊ से दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे शुक्रवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।
लापता बच्चों की पहचान मयंक (13) पुत्र राजकुमार और सोहम (14) पुत्र रुद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों ग्राम ककरऊ, थाना उत्तर क्षेत्र के निवासी हैं।
थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्चों का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।







