Thursday, May 14, 2026
Home Crime Uttarakhand नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस...

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून में शादी के चार महीने बाद एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई थी महिला

पुलिस के अनुसार कहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम से हुई थी। मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे।

3-4 मार्च 2026 की रात ससुराल पक्ष के लोग उसे महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

मामले की सूचना मिलने पर देहरादून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी थाने में बीएनएस की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवाह को चार महीने ही हुए थे, इसलिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।

पूछताछ में पति ने कबूला अपराध

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 5 मार्च 2026 को आरोपी पति शहवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी उसकी इच्छा के खिलाफ हुई थी और कम दहेज मिलने के कारण वह पत्नी से नाराज रहता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। 3 मार्च की रात पत्नी के सोने के बाद उसने कंबल से उसका मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया और बीमारी से मौत होने का दिखावा करने की कोशिश की।

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच मसूरी क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...