Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India गो तस्करी रोकने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, मुठभेड़ के बाद तस्कर...

गो तस्करी रोकने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, मुठभेड़ के बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

हरियाणा। गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कैंटर को रोकने के लिए टायर की दिशा में गोलियां चलाईं। तेज रफ्तार और अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब साढ़े 11 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शाहाबाद अनाज मंडी क्षेत्र से एक कैंटर में बेसहारा गाय-बैलों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए-1 की टीम सक्रिय हुई और बाबैन–सुनारिया रोड पर गश्त कर रही पुलिस टीम को अलर्ट किया गया।

पुलिस वाहन को टक्कर मारने की कोशिश

गश्त के दौरान सुनारिया गांव से आगे एक संदिग्ध कैंटर सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस ने डिपर मारकर वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार में पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को बचा लिया।

पीछा करने पर तस्करों ने की फायरिंग

इसके बाद पुलिस ने कैंटर का पीछा शुरू किया। कैंटर का पिछला ढाला खुला होने से अंदर गोवंश भरे होने की पुष्टि हो गई, जबकि वाहन की नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही थी। पुलिस द्वारा सायरन बजाने और बार-बार रुकने के संकेत देने के बावजूद चालक नहीं रुका। इसी दौरान कैंटर के पीछे खड़े एक तस्कर ने पिस्तौल निकालकर पुलिस वाहन पर दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां पुलिस वाहन के पास से होकर गुजरीं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसआई शरणजीत सिंह ने कैंटर के टायर को निशाना बनाते हुए दो फायर किए, ताकि वाहन को रोका जा सके। इसके बाद तस्कर कैंटर को संधौर से महुआखेड़ी गांव की ओर मोड़कर तेज गति से फरार हो गए।

केस दर्ज, तलाश जारी

घटना के बाद बाबैन थाना पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोहत्या निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...