Friday, September 18, 2026
Home Crime India गुरुग्राम में एनकाउंटर, 10 से ज्यादा वारदातों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में एनकाउंटर, 10 से ज्यादा वारदातों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। शहर में अपराध की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चार फरवरी की रात सोहना क्षेत्र में एक शातिर अपराधी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही अपराध शाखा की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। सोहना-अलवर रोड की ओर भागते समय तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी पैदल ही भागने लगा।

भागते समय बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिस वाहन से टकराई, जबकि दूसरी गोली एक पुलिसकर्मी के बेहद पास से गुजर गई। पुलिस द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी नहीं रुका, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

घायल बदमाश की पहचान राशिद (30 वर्ष) निवासी थलचाना, जिला डींग, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम में लूट, चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े करीब दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, चार खाली कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य आपराधिक मामलों और नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...