Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP गाजियाबाद में पासपोर्ट घोटाला: एक मोबाइल नंबर पर बने 22 पासपोर्ट, पोस्टमैन...

गाजियाबाद में पासपोर्ट घोटाला: एक मोबाइल नंबर पर बने 22 पासपोर्ट, पोस्टमैन समेत 5 गिरफ्तार

गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पासपोर्ट व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। भोजपुर थाना क्षेत्र में एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर 22 पासपोर्ट जारी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। जांच के बाद पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में एक पोस्टमैन, एक महिला और उसके बेटे सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब दिल्ली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भोजपुर थाने को संदिग्ध पासपोर्ट आवेदनों की जांच सौंप दी।

डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को पासपोर्ट कार्यालय ने भोजपुर और त्योड़ी गांव के पतों पर जारी 22 पासपोर्ट की सत्यता जांचने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान सामने आया कि सभी आवेदनों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज था और जिन पतों का उल्लेख किया गया था, वहां संबंधित नामों का कोई व्यक्ति निवास नहीं करता।

जांच में पोस्टमैन अरुण कुमार की भूमिका सामने आई। पूछताछ में उसने बताया कि करीब पांच महीने पहले विवेक गांधी और प्रकाश सुब्बा नामक युवक उससे मिले थे। उन्होंने उसे निर्देश दिया कि भोजपुर और त्योड़ी पते पर आने वाले पासपोर्ट वास्तविक पते पर वितरित न कर उन्हें सौंप दिए जाएं। इसके बदले प्रति पासपोर्ट दो हजार रुपये देने का सौदा तय हुआ था। लालच में आकर पोस्टमैन ने सभी पासपोर्ट आरोपियों को दे दिए।

पुलिस ने विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, सतवंत कौर और उसके बेटे अमनदीप को भी गिरफ्तार किया है। सतवंत कौर और अमनदीप के नाम पर भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि अधिकतर पासपोर्ट पंजाबी और सिख समुदाय से जुड़े नामों पर बने थे। आशंका जताई जा रही है कि इन फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कनाडा समेत अन्य देशों की यात्रा के लिए किया जाना था।

25 हजार में बनते थे फर्जी दस्तावेज
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी सिर्फ पासपोर्ट ही नहीं, बल्कि आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी फर्जी तरीके से तैयार कराते थे। एक पूरे पैकेज के लिए करीब 25 हजार रुपये वसूले जाते थे। आरोपियों के पास से चार फर्जी आधार कार्ड, दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, दो पासपोर्ट, छह मोबाइल फोन, दो कारें और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस वेरिफिकेशन भी सवालों के घेरे में
पासपोर्ट जारी होने से पहले होने वाली पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी अब जांच के दायरे में आ गई है। कई ऐसे पते वेरिफाई पाए गए, जो अधूरे या गलत थे। डीसीपी ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों ने इन पतों का सत्यापन किया, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने बीते छह महीनों में कई फर्जी पासपोर्ट बनवाए हैं। मुख्य आरोपी विशाल, जो पहले दिल्ली में पासपोर्ट कार्यालय के बाहर एजेंट के तौर पर काम करता था, अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...