Thursday, May 14, 2026
Home Crime India 12वीं के छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के...

12वीं के छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

छात्र के दोस्तों ने ही की हत्या

खमाणों। खमाणों क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की उसके ही दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक 19 वर्षीय छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस घटना से न सिर्फ स्कूल परिसर बल्कि पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान मानविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है, जो बारहवीं कक्षा में मेडिकल स्ट्रीम का छात्र था और खमाणों के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत था। पुलिस के अनुसार, आपसी कहासुनी के बाद उसके दो दोस्तों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामूली कहासुनी बनी जानलेवा

परिजनों ने बताया कि घटना के समय मान अपने दोस्तों के साथ था, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कथित रूप से किरच से उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

मौके पर पहुंचा परिवार, फैल गया मातम

मृतक के ताया सुरिंदर सिंह शिंदा ने बताया कि वह खन्ना रोड पर खड़े थे, तभी शोर सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर उन्होंने अपने भतीजे को लहूलुहान हालत में देखा, जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष का युवक गुरसिमरन सिंह भी घायल हो गया, जिसे पहले खमाणों के अस्पताल और बाद में मोहाली रेफर किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उप पुलिस कप्तान (डीएसपी) खमाणों गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हरदीप सिंह के बयान के आधार पर गुरजीत सिंह उर्फ गीता और गुरसिमरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...