Thursday, September 17, 2026
Home Crime India मोहाली में डीसी दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर व्यक्ति की हत्या

मोहाली में डीसी दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर व्यक्ति की हत्या

सुरक्षा घेरे में हत्या! डीसी कार्यालय के बाहर वारदात से उठे सवाल

मोहाली। पंजाब के मोहाली में बुधवार को कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। डीसी कार्यालय परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पाठी के रूप में हुई है, जो मोहाली के गांव रुड़की खाम का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत अपनी पत्नी के साथ आई-20 कार में मोहाली कोर्ट आया था। डीसी कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क किनारे पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद जैसे ही वह वाहन में बैठने लगा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। गुरप्रीत सिंह को तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर तेजी से फरार हो गए। मृतक की कार पर पंजाब पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ बताया जा रहा है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह है कि डीसी कार्यालय के बाहर आमतौर पर पुलिस बल की तैनाती रहती है, इसके बावजूद अपराधियों ने दिन के उजाले में हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक की पत्नी को बयान दर्ज कराने के लिए सोहाना थाना ले जाया गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...