Friday, September 18, 2026
Home Crime UP ग्रेटर नोएडा के प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी, दीवार काटकर चोर ले...

ग्रेटर नोएडा के प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी, दीवार काटकर चोर ले उड़े अहम रिकॉर्ड

ग्रेटर नोएडा-  सूरजपुर थाना क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवला में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने स्कूल की दीवार में सेंध लगाकर कार्यालय में प्रवेश किया और अलमारियों के ताले तोड़कर कई वर्षों पुराने महत्वपूर्ण शैक्षणिक अभिलेख और कीमती सामान चुरा ले गए। यह वारदात सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुदेश कुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले की रात अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में घुसे। उन्होंने कार्यालय की अलमारियों में रखे रजिस्टर, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज उठा लिए। चोरी गए अभिलेखों में वर्ष 2008 से जनवरी 2026 तक के शिक्षक और छात्र उपस्थिति पंजिकाएं, प्रवेश रजिस्टर, पत्राचार रजिस्टर, मध्याह्न भोजन के रिकार्ड, कैश और स्टॉक रजिस्टर, एमडीएम और एसएमसी से जुड़ी चेकबुकें, मीना पंच पंजिकाएं, पीटीए बैठक रजिस्टर, परीक्षा परिणाम, शिक्षक डायरी और विभिन्न क्लबों के दस्तावेज शामिल हैं।

चोरों ने केवल कागजी रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि कार्यालय में रखे इन्वर्टर, बैटरी, माइक-स्पीकर और छात्रों के उपयोग के बर्तन जैसे भगोना, जग, कटोरी, थाली, गिलास, चम्मच और डब्बे भी ले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर काफी समय तक स्कूल में रुके और शांति से सामान उठाते रहे। चोरी के कारण स्कूल के प्रशासनिक कामकाज में भी गंभीर बाधा उत्पन्न हुई है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...