Friday, September 18, 2026
Home Crime UP वाराणसी में सनसनीखेज घटना: स्कूटी सवार युवक को कार के बोनट पर...

वाराणसी में सनसनीखेज घटना: स्कूटी सवार युवक को कार के बोनट पर घसीटा, हालत गंभीर

वाराणसी: जिले के महमूरगंज आकाशवाणी तिराहे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटी से घर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी और फिर उसे कार के बोनट में फंसा कर करीब 300 मीटर तक घसीटता हुआ मोतीझील तक ले गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक की पहचान सूर्यबाग कॉलोनी, महमूरगंज निवासी गौरव पटेल के रूप में हुई है। गौरव के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

गौरव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रात करीब 9:15 बजे स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोकुल बहार मिष्ठान भंडार के सामने पहुंचा, तभी रथयात्रा की ओर से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और कार कुछ देर के लिए रुक गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने चालक से गाड़ी हटाने को कहा, लेकिन आरोप है कि चालक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से दोबारा कार आगे बढ़ा दी। खुद को बचाने के लिए गौरव ने कार का बोनट पकड़ लिया, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। इस दौरान कई लोग कार का पीछा करते रहे।

मोतीझील गेट के पास चालक ने कार को डिवाइडर से टकरा दिया, जिससे गौरव को सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीर कौशल किशोर राय की मदद से घायल युवक को महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। भेलूपुर थाना पुलिस ने प्रयागराज नंबर की कार की पहचान कर ली है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार मालिक से संपर्क कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...