Friday, September 18, 2026
Home Crime India मल्हा माजरा किसान हत्याकांड: मुख्य आरोपी कुबेर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मल्हा माजरा किसान हत्याकांड: मुख्य आरोपी कुबेर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सोनीपत- गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान किसान की हत्या कर सनसनी फैलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने सोमवार सुबह सफियाबाद–मुनीरपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कुबेर उर्फ महिना दिल्ली के जेजे कॉलोनी क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया था कि इसी आरोपी ने डकैती के दौरान किसान साहिल पर चाकू से हमला कर उसकी जान ली थी। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी की। जब पुलिस ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने एक देसी हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में डकैती और हत्या से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

इस मामले में पुलिस पहले ही कई अन्य आरोपियों को मुठभेड़ और छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है, जिन पर इनाम घोषित था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही किसान हत्याकांड की पूरी कड़ी पुलिस के हाथ लग गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...