Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP छात्र की आत्महत्या से हॉस्टल में बवाल, आक्रोशित छात्रों ने की तोड़फोड़

छात्र की आत्महत्या से हॉस्टल में बवाल, आक्रोशित छात्रों ने की तोड़फोड़

ग्रेटर नोएडा- नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में शुक्रवार देर रात हुई एक दुखद घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीटेक द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले 20 वर्षीय छात्र उदित सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद हॉस्टल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि छात्र चौथी मंजिल से नीचे गिरा था। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र देर रात अपने दो साथियों के साथ हॉस्टल लौटा था। इस दौरान हॉस्टल प्रशासन से उसकी कहासुनी हुई। आरोप है कि अनुशासन से जुड़ा एक वीडियो बनाकर छात्र के परिजनों को भेजा गया, जिसके बाद परिजनों से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद छात्र काफी तनाव में आ गया।

घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने हॉस्टल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने परिसर में खड़ी बसों और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन का व्यवहार मानसिक दबाव बनाने वाला था, जिसकी वजह से हालात बिगड़े।

सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर हालात को शांत कराया।

पुलिस ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है और स्टाफ व छात्रों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन छात्र की मौत को लेकर साथी छात्रों में भारी नाराज़गी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...