Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पति ने खुरपी से पत्नी की गला काटकर की हत्या, भाई दूज...

पति ने खुरपी से पत्नी की गला काटकर की हत्या, भाई दूज पर मायके जाने की कर रही थी जिद 

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर में मंगलवार दोपहर बाद पति ने खुरपी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे पर लटक गया। बताया जा रहा है कि भाई दूज पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बीच पति आपा खो बैठा। पड़ोसियों के मुताबिक जिस तरह महिला की चीखें गूंज रही थीं, उससे लगा कि उसके पति ने ताबड़तोड़ कई वार किए होंगे। दलीपुर निवासी रामेश्वर उर्फ मैकूलाल (26) व उसकी पत्नी सीमा (22) के बीच सुबह से विवाद हो रहा था। इस बीच पति ने खुरपी से गला काटकर सीमा की हत्या कर दी। फिर खुद कमरा बंद करके फंदे से लटक गया। इससे पहले सीमा की चीख सुनकर मैकूलाल का भाई भरत व अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा पीटने पर भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। भीतर मैकूलाल फंदे से लटका तड़प रहा था। भाई ने खिड़की तोड़कर उसे फंदे से उतारा। रात आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मैकूलाल ने दम तोड़ दिया।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अलीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर खालसा गांव निवासी सीमा के पिता विलासीराम को भी बुलवाया गया। उन्होंने दामाद मैकूलाल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मैकूलाल कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, वहीं के एक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। उसके दो बेटे हैं जो घटना के वक्त बाहर खेल रहे थे। मैकूलाल की मां और दो भाई पास में बने दूसरे घर में रहते हैं। एसपी देहात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भैया दूज पर सीमा मायके जाना चाहती थी, इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

मैकूलाल के दो छोटे भाई और मां थोड़ी दूर पर बने दूसरे घर में रहते हैं। मैकूलाल काफी समय से पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर फैक्टरी में काम करता था। ग्रामीणों के मुताबिक मैकूलाल बचपन से ही गुस्सैल स्वभाव का था। इधर, दो माह से उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। वह आए दिन पत्नी से लड़ता था। कभी मां और भाइयों से उसका विवाद होता था तो कभी पड़ोसियों से मामूली बात पर भिड़ जाता था। इसलिए लोग उससे दूर ही रहने में भलाई समझते थे। सीमा ने पड़ोसियों को बताया था कि पति का दिल्ली के एक अस्पताल से मानसिक इलाज भी चल रहा था। कुछ दिन पहले उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की थी। 

पड़ोसियों के मुताबिक 15 दिन पहले सीमा बच्चों को लेकर दिल्ली से आई थी। कुछ दिन बाद मैकूलाल भी दिल्ली से चला आया। तब से लगभग रोज ही वह घर में क्लेश कर रहा था। कभी-कभार वह परिवार के लोगों से मिल-जुलकर भी रहता था। बताया कि सोमवार को वह नानकमता गुरुद्वारे से आया था। रात में वह पत्नी-बच्चों को मेले में ले गया था। मंगलवार सुबह सब लोग मंदिर गए थे। बताते हैं कि मंदिर से लौटने के बाद दंपती में विवाद शुरू हो गया। क्लेश बढ़ा तो मैकूलाल के स्वभाव से वाकिफ लोग अपने घरों में चले गए।

मैकूलाल इस कदर गुस्से में था कि उसने खुरपी के साथ ही दरांती से भी सीमा पर हमला किया। गर्दन पर कई जगह गहरे घाव बन गए थे। पड़ोसियों का तो यह भी कहना है कि जिस तरह सीमा की चीखें गूंज रही थीं, उससे लगा कि मैकूलाल ने ताबड़तोड़ कई वार किए होंगे। थोड़ी देर बाद खामोशी का माहौल होने पर लोग उसके घर की ओर गए तो देखा कि मैकूलाल भी फंदे पर लटका तड़प रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक सीमा का शरीर शांत होने पर मैकूलाल ने आत्मग्लानि की वजह से जान दे दी।

मैकूलाल की शादी छह साल पहले हुई। उसका पांच साल का बेटा राजीव व तीन साल का बेटा शिवा है। घटना के बाद भी उन्हें अनाथ होने का अहसास नहीं था। छोटा बेटा बार-बार भागकर सीमा के शव की ओर जा रहा था। वह मां को पुकार रहा था तो दादी व अन्य महिलाओं ने उसे समझाया। मैकूलाल के परिवार में तीन भाइयों के पास कुल पांच बीघा जमीन है और कमाई का खास सहारा नहीं है। उसकी ससुरालवालों की माली हालत भी बेहतर नहीं है। इसलिए दोनों मासूमों की परवरिश को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...