Friday, September 18, 2026
Home Crime India जालंधर के भोगपुर में दो युवकों की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका...

जालंधर के भोगपुर में दो युवकों की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका से गरमाया मामला

जालंधर (पंजाब) पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर इलाके में दो युवकों की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। लोहड़ी की रात घर से निकले दोनों युवक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। कुछ दिन बाद 15 जनवरी की शाम को उनके शव एक लिंक रोड के पास बरामद हुए, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय गोपेश और अर्शप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव बहराम-श्रेष्ठा रोड से जुड़ने वाली सड़क, इट्टां बद्दी के नजदीक मिले। शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना का मामला मानते हुए कार्रवाई शुरू की, लेकिन पोस्टमॉर्टम से पहले ही कई सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जो किसी धारदार हथियार से हमले की ओर इशारा करते हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि बाइक सुरक्षित हालत में थी और दोनों के मोबाइल फोन भी मौके से गायब नहीं थे, जिससे हादसे की आशंका कमजोर पड़ती नजर आ रही है।

परिवार का कहना है कि लोहड़ी की रात दोनों को किसी परिचित का फोन आया था, जिसके बाद वे मिलने के लिए निकले थे। परिजनों ने कुछ युवकों पर पुरानी दुश्मनी के चलते साजिशन हत्या करने का संदेह जताया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना मानकर केस दर्ज किया है, लेकिन परिजनों के दबाव और उठते सवालों के बीच जांच के दायरे को बढ़ाया जा सकता है। अर्शप्रीत के पिता विदेश में काम करते हैं और उनके लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों में भी भारी रोष देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...