Friday, September 18, 2026
Home Crime UP फरीदपुर में विवाद के बाद एमएलसी के आवास में घुसे दबंग, हंगामा...

फरीदपुर में विवाद के बाद एमएलसी के आवास में घुसे दबंग, हंगामा और अभद्रता का आरोप

एमएलसी आवास की सुरक्षा पर सवाल, विवाद में दोनों पक्षों के पांच हिरासत में

बरेली। फरीदपुर कस्बे में आपसी विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक युवक को घेरने के दौरान कुछ लोग विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कुंवर महाराज सिंह के आवास में घुस आए। घटना के दौरान एमएलसी के घर पर मौजूद परिजनों और स्टाफ के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बताया गया कि फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी पंचम यादव और गुड्डू अली के बीच बुधवार देर शाम सब्जी मंडी क्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुड्डू अली ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। स्थिति बिगड़ती देख पंचम यादव वहां से जान बचाकर भागा और करीब आधा किलोमीटर दौड़ते हुए एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के आवास में जा घुसा।

एमएलसी आवास में घुसकर हंगामा, अभद्रता का आरोप

उस समय एमएलसी की पत्नी कामिनी सिंह और उनके मैनेजर डिंपल सिंह घर पर मौजूद थे। उन्होंने पंचम यादव को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान गुड्डू अली और उसके साथी भी जबरन एमएलसी के आवास में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मैनेजर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे घर में मौजूद लोग घबरा गए।

सूचना मिलते ही हरकत में आए एमएलसी और पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए मैनेजर ने तत्काल एमएलसी कुंवर महाराज सिंह को फोन कर जानकारी दी। उस समय एमएलसी बरेली में पार्टी संगठन की बैठक में शामिल थे। सूचना मिलते ही उन्होंने फरीदपुर इंस्पेक्टर को अपने आवास भेजने के निर्देश दिए और स्वयं भी बैठक छोड़कर घर के लिए रवाना हो गए।

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बताया कि उनके आवास की गरिमा भंग करने और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार का मामला गंभीर है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पंचम यादव पक्ष के दो और गुड्डू अली पक्ष के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...