Friday, September 18, 2026
Home Crime India सासाराम हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पोस्टमैन रिश्वत लेते...

सासाराम हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पोस्टमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

सासाराम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम हेड पोस्ट ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मंगलवार को पोस्टमैन श्रीलाल को 30 हजार रुपये की अवैध रकम स्वीकार करते हुए दबोच लिया। इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है।

ट्रांसफर फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी रिश्वत
सीबीआई के अनुसार, यह रिश्वत ग्रामीण डाक सेवक बिट्टू कुमार करवार से उसकी ट्रांसफर फाइल शीघ्र दिल्ली भेजने के एवज में मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रमोशन के बाद उन्हें 29 नवंबर 2025 को भभुआ सब डिवीजन से विरमित किया गया था, लेकिन संबंधित आदेश की प्रति उन्हें काफी देरी से मिली। समय पर फाइल आगे न बढ़ने के कारण उनकी नई जगह पर जॉइनिंग अटक गई।

दिल्ली पहुंचने पर सामने आई सच्चाई
बिट्टू कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को वे दिल्ली में योगदान देने पहुंचे थे, लेकिन वहां अधिकारियों ने फाइल न पहुंचने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। इसके बाद उन्होंने रोहतास डिवीजन कार्यालय से संपर्क किया, जहां से लगातार टालमटोल की जाती रही।

50 हजार से 30 हजार में तय हुई डील
शिकायत के मुताबिक 12 जनवरी को डाक अधीक्षक कार्यालय से जुड़े लोगों ने उनसे संपर्क किया और फाइल भेजने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में यह सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ। रिश्वत की मांग से परेशान होकर बिट्टू कुमार ने सीबीआई से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

सीबीआई ने बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने ट्रैप की योजना बनाई और तय रकम लेते समय पोस्टमैन श्रीलाल को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह यह राशि अपने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर ले रहा था।

छापेमारी जारी, जांच के घेरे में वरिष्ठ अधिकारी
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं मामले में नामजद डाक अधीक्षक के फरार होने की सूचना है। सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें संलिप्त अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...