Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पुराने कारोबारी विवाद में रिश्तेदार ही बना हत्यारा, गुरुग्राम ब्लाइंड मर्डर सुलझा

पुराने कारोबारी विवाद में रिश्तेदार ही बना हत्यारा, गुरुग्राम ब्लाइंड मर्डर सुलझा

गुरुग्राम –  सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में डस्ट सप्लायर संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात की साजिश मृतक के ही करीबी रिश्तेदार ने रची थी। पुलिस ने मृतक के मौसी के बेटे गुरुदत्त शर्मा और उसके सहयोगी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह एक ब्लाइंड मर्डर था, जिसकी गुत्थी तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के बाद सुलझाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि हत्या की योजना उन्होंने यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो देखकर तैयार की थी।

मुख्य आरोपी गुरुदत्त शर्मा देहरादून में कैफे का संचालन करता है और मृतक संजय शर्मा का रिश्तेदार है। दोनों के बीच वर्ष 2011–12 के दौरान क्रशर बजरी का संयुक्त कारोबार था, जो आपसी विवाद के चलते बंद हो गया था। यही पुरानी रंजिश समय के साथ दुश्मनी में बदल गई और अंततः हत्या की वजह बनी।

जांच में पता चला कि गुरुदत्त ने अपने परिचित अनिल को रेकी और हत्या को अंजाम देने के लिए करीब 10 लाख रुपये दिए थे। अनिल पेशे से मुजफ्फरनगर में निजी बस चलाता है और वह गुरुदत्त को लगभग एक दशक से जानता था।

6 जनवरी को आरोपियों ने सेक्टर-37डी स्थित रामा पार्क के पास संजय शर्मा की कार को जानबूझकर टक्कर मारी। जब संजय गाड़ी से बाहर निकले, तो गुरुदत्त ने उन्हें सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर गुरुदत्त शर्मा को देहरादून से और अनिल को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...