Thursday, September 17, 2026
Home Crime India मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास पुलिस–बदमाश मुठभेड़, दो घायल, चार गिरफ्तार

मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास पुलिस–बदमाश मुठभेड़, दो घायल, चार गिरफ्तार

रेवाड़ी (हरियाणा)- मीरपुर इलाके में देर रात पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई। मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए, जबकि चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कार से इलाके में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मीरपुर यूनिवर्सिटी के आसपास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान रोहतक के आनंदपुर निवासी विकास उर्फ मोटू और रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी हर्ष उर्फ पोपला के रूप में हुई है। हर्ष उर्फ पोपला पर पहले से इनाम घोषित था और दोनों पर हत्या, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध के गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने इस कार्रवाई में जींद जिले के गुड़ा खेड़ा निवासी रितिक और गोकलगढ़ निवासी नीरज उर्फ अज्जू को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मौके से हथियार, कार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और आसपास के जिलों में आपराधिक वारदातों की योजना बना रहा था। पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों और साथियों के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...