Thursday, September 17, 2026
Home Crime India बागपत में रेलवे टेक्नीशियन की गला रेतकर हत्या, शव नहर किनारे मिला

बागपत में रेलवे टेक्नीशियन की गला रेतकर हत्या, शव नहर किनारे मिला

अंबाला / बागपत। अंबाला कैंट के बब्याल क्षेत्र के दलीपगढ़ निवासी और रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत दीपक (35) की बागपत में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दीपक का शव दो दिन पहले बागपत के किशनपुर बराल गांव के पास पूर्वी यमुना नहर की झाल के समीप संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था। शव पर गला रेतने और मारपीट के स्पष्ट निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई।

पहचान न होने से अटका रहा मामला
शव मिलने के समय मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। हत्या की आशंका को देखते हुए बागपत पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की थीं। बाद में पहचान होने पर बागपत पुलिस ने अंबाला कैंट की तोपखाना थाना पुलिस से संपर्क साधा।

परिजनों ने फोटो देखकर की शिनाख्त
शुक्रवार शाम पुलिस ने अंबाला में परिजनों को सूचना दी। जब परिवार को शव की तस्वीरें दिखाई गईं, तो उन्होंने मृतक की पहचान दीपक के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में मातम छा गया।

मृतक के भाई संदीप ने बताया कि परिवार शनिवार को बागपत जाएगा, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दीपक विवाहित थे और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी आठ साल की है।

नौकरी के सिलसिले में गए थे बागपत
परिजनों के अनुसार, दीपक रेलवे में अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी पर नियुक्त हुए थे। दो दिन पहले वे ड्यूटी के सिलसिले में बागपत गए थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। परिवार ने अपने स्तर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस जांच में जुटी
बागपत पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हत्या के कारणों व आरोपियों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। तोपखाना चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ढुल ने बताया कि बागपत पुलिस से सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है और परिवार शनिवार को बागपत रवाना होगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...