Friday, September 18, 2026
Home Crime India अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में चर्च के बाहर गोलीबारी, दो की...

अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में चर्च के बाहर गोलीबारी, दो की मौत

फायरिंग में छह लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

साल्ट लेक सिटी। अमेरिका के यूटा राज्य की राजधानी साल्ट लेक सिटी में एक चर्च परिसर के बाहर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गोलीबारी द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (मॉर्मन चर्च) के सभा भवन के पार्किंग एरिया में हुई।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय फायरिंग हुई उस दौरान चर्च के अंदर अंतिम संस्कार की रस्म चल रही थी। एपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया, हालांकि देर शाम तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया जा सका।

साल्ट लेक सिटी के पुलिस प्रमुख ब्रायन रेड ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे किसी धार्मिक द्वेष के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी विशेष धर्म या पूजा स्थल को निशाना बनाकर किया गया हमला नहीं लगता, लेकिन गोलीबारी को आकस्मिक भी नहीं माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी ब्रेनन मैकइंटायर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पास के अपार्टमेंट में थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। बाहर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा था और आसपास मौजूद लोग सदमे में थे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर करीब 100 पुलिस वाहन तैनात किए गए और सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर से निगरानी की गई। शहर की मेयर एरिन मेंडेनहॉल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पूजा स्थल और अंतिम संस्कार जैसे अवसरों पर ऐसी हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।

चर्च प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हैं। चर्च के एक वरिष्ठ पदाधिकारी सैम पेनरोड ने भी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पवित्र स्थान पर हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...