Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP टूर पैकेज के नाम पर 78.71 लाख की ठगी, फर्जी ट्रेवल एजेंटों...

टूर पैकेज के नाम पर 78.71 लाख की ठगी, फर्जी ट्रेवल एजेंटों पर केस दर्ज

गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में टूर पैकेज और हवाई टिकट बुकिंग के बहाने 13 लोगों से करीब 78.71 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में दो आरोपियों सत्यम शुक्ला और हर्षित शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी खुद को एक नामी ट्रेवल कंपनी का अधिकृत एजेंट बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पीड़ितों से कहा जाता था कि उनके माध्यम से टिकट या टूर पैकेज बुक कराने पर भारी छूट मिलेगी और टिकट रद होने की स्थिति में बिना कटौती पूरी रकम अतिरिक्त कमीशन के साथ लौटा दी जाएगी।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शक्तिखंड-4 निवासी पवन कुमार सिंह समेत अन्य पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नोएडा की एक सोसायटी में रहते हैं और सोशल सर्कल के जरिए अनजान लोगों को टारगेट करते थे।

बुकिंग के बाद पीड़ितों को न तो टिकट मिले और न ही पैसे लौटाए गए। जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने समझौते का नाटक करते हुए नवंबर 2025 में रकम लौटाने का लिखित अनुबंध किया और चेक दिए, लेकिन सभी चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

ऐसे रचते थे ठगी का जाल

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले अंतरराष्ट्रीय टूर जैसे बाली, दुबई, थाईलैंड के टिकट बुक कराते थे। कुछ दिन बाद टिकट रद कर पूरी रकम लौटाने और 10 से 15 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा देते थे। इसी तरह घरेलू टूर पैकेज—मुंबई, गोवा, कश्मीर, असम और दक्षिण भारत—के नाम पर भी कई लोगों को ठगा गया।

अब तक सामने आए पीड़ितों में अधिकतर कारोबारी हैं, जबकि कुछ नौकरीपेशा लोग भी इस ठगी का शिकार हुए हैं।

पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। इससे पहले भी उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं और वे जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...