Friday, September 18, 2026
Home Crime India मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार पर प्रहार, जिला कृषि पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ...

मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार पर प्रहार, जिला कृषि पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को उनके निजी आवास से ₹19 हजार की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, सुधीर कुमार के पास जिला कृषि पदाधिकारी के साथ-साथ परियोजना निदेशक (आत्मा), सहायक निदेशक (शस्य) और तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी को निगरानी थाना, मुजफ्फरपुर ले जाकर पूछताछ की गई।

शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने निगरानी विभाग को बताया कि संबंधित काम के एवज में आरोपी अधिकारी ने उससे मोटी रिश्वत की मांग की थी। मजबूरी में उसने पहले ही ₹1.81 लाख रुपये की रकम चुकाई थी, जिसके लिए उसे बैंक से कर्ज लेना पड़ा और पारिवारिक सामान तक बेचना पड़ा। इसके बावजूद अधिकारी शेष ₹19 हजार रुपये के लिए लगातार दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर उसने निगरानी विभाग से शिकायत की।

निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दर्ज शिकायत की जांच के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया। उनके आवास की तलाशी भी ली जा रही है, ताकि आय से अधिक संपत्ति से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। गिरफ्तार अधिकारी को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है, जहां उसे विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...