Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India रक्सौल बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ नाकाम, तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

रक्सौल बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ नाकाम, तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मोतिहारी। भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता के चलते अवैध घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है। रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान उन्हें सीमा पार कराने में सहयोग कर रहे एक भारतीय नागरिक को भी हिरासत में लिया गया है।

घटना 31 दिसंबर 2025 की रात की बताई जा रही है। एसएसबी जवानों ने भारत और नेपाल को जोड़ने वाले मैत्री ब्रिज पर नेपाल की ओर से भारत आ रहे चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में खुलासा हुआ कि इनमें से तीन लोग बांग्लादेश के नागरिक हैं, जबकि चौथा व्यक्ति भारतीय है, जो उन्हें गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल कराने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तार भारतीय नागरिक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के सरफराज अंसारी के रूप में हुई है, जो नेपाल में रहकर सिलाई का कार्य करता था। वहीं, पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के नाम शाहीनूर रहमान, मोहम्मद सोबुज और मोहम्मद फिरोज बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों बांग्लादेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर नेपाल पहुंचे थे और वहीं सरफराज अंसारी के संपर्क में आए थे।

सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि बांग्लादेशी नागरिक शाहीनूर रहमान पहले श्रीलंका, मिस्र सहित अन्य देशों की यात्रा कर चुका है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। एसएसबी ने सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क, घुसपैठ के उद्देश्य और संभावित सुरक्षा खतरे को लेकर गहन जांच में जुटी हुई हैं। सीमा पर निगरानी और चौकसी को भी और कड़ा कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...