Friday, September 18, 2026
Home Crime India समस्तीपुर में हैरान करने वाला मामला: जमीन हड़पने के लिए रिटायर्ड फौजी...

समस्तीपुर में हैरान करने वाला मामला: जमीन हड़पने के लिए रिटायर्ड फौजी को कागजों में किया मृत घोषित

बिहार। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भू माफियाओं ने 63 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखा दिया। झखरा गांव के निवासी अरुण कुमार ठाकुर पिछले कई महीनों से खुद को “जिंदा” साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

सीने पर ‘मैं जिंदा हूं’ की तख्ती लगाकर मांग रहे इंसाफ
रिटायर्ड फौजी अरुण कुमार ठाकुर ने जिला प्रशासन से लेकर अंचल कार्यालय तक आवेदन देकर खुद के जीवित होने की जानकारी दी है। इसके बावजूद राजस्व अभिलेखों में उनका नाम मृतकों की सूची में दर्ज है। हताश होकर अरुण ठाकुर अब अपने सीने पर “मैं जिंदा हूं” लिखी तख्ती लगाकर गांव और कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, ताकि प्रशासन उनकी बात सुने।

जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप
अरुण ठाकुर ने बताया कि वह वर्ष 2003 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। उनके दो बेटे नीतेश कुमार और गंगेश कुमार हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 2014 में कुछ भू माफियाओं ने उनकी जमीन हड़पने के उद्देश्य से फर्जी तरीके से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दिया।

इस साजिश का खुलासा तब हुआ, जब हाल ही में कुछ लोग उनकी कृषि भूमि पर कब्जा करने पहुंचे। उन्होंने अपनी बड़ी बहू चिंतामणि को मौके पर भेजा, जहां ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अरुण ठाकुर को करीब 11 साल पहले ही कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई।

अंचल कार्यालय से डीएम तक लगाई गुहार
मामले की जानकारी मिलने के बाद अरुण ठाकुर अपनी बड़ी बहू के साथ कल्याणपुर अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा को लिखित शिकायत सौंपी।

नशे में जमीन लिखवाने का भी आरोप
अरुण ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि भू माफियाओं ने उनके बेटों को शराब की लत लगवाकर वर्ष 2024 और 2025 में नशे की हालत में करीब छह कट्ठा जमीन अपने नाम लिखवा ली। उन्हें इस पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी तब हुई, जब जमीन पर कब्जे की कोशिश शुरू हुई।

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर अरुण ठाकुर के नाम जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है, बल्कि जमीन माफियाओं के हौसले और आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...