Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो प्रॉपर्टी डीलरों को 20-20 साल की सजा

सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो प्रॉपर्टी डीलरों को 20-20 साल की सजा

अदालत ने लगाया लाखों का जुर्माना, 80% राशि पीड़िता को देने का आदेश

नोएडा। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में जिला न्यायालय की विशेष एससी-एसटी कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने दो प्रॉपर्टी डीलरों राजीव गुप्ता और प्रदीप मित्तल को दोषी ठहराते हुए दोनों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही राजीव गुप्ता पर 2.95 लाख रुपये और प्रदीप मित्तल पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने आदेश दिया है कि जुर्माने की 80 प्रतिशत राशि पीड़िता को दी जाएगी।

नौकरी के बहाने शुरू हुआ शोषण
अदालत में दिए बयान के अनुसार, अप्रैल 2017 में पीड़िता रोजगार की तलाश में नोएडा के सेक्टर-64 स्थित एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पहुंची थी। यहां उसकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर राजीव गुप्ता से हुई, जिसने कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत बताकर उसका बायोडाटा ले लिया। कुछ दिन बाद राजीव ने उसे 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद पीड़िता ने कार्यालय आना शुरू किया।

करीब 15 दिन काम करने के बाद जब पीड़िता ने नौकरी छोड़ने और वेतन मांगने की बात कही, तो आरोप है कि इसी दौरान उसे बहाने से ऑफिस बुलाया गया। वहां खाने-पीने के बाद वह अचेत हो गई। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र हालत में पाया, जबकि आरोपी शराब पी रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

धमकी देकर बार-बार बनाया शिकार
पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। वर्ष 2017 से 2020 के बीच कई बार दुष्कर्म किया गया और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया गया। लॉकडाउन के दौरान भी आरोपी वीडियो कॉल के जरिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

शादी के बाद शुरू हुई न्याय की लड़ाई
वर्ष 2020 में शादी के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने पति को बताई। पति के सहयोग से उसने न्याय के लिए कदम उठाया। शुरुआत में पुलिस से मदद नहीं मिलने पर अदालत का सहारा लिया गया। जांच के दौरान मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपों को सही पाया और चार्जशीट दाखिल की।

जुर्माना न भरने पर बढ़ेगी सजा
अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि राजीव गुप्ता जुर्माना जमा नहीं करता है तो उसे 28 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं प्रदीप मित्तल पर जुर्माना न देने की स्थिति में 16 महीने का अतिरिक्त कारावास लगाया जाएगा। अदालत ने अपने फैसले में इसे महिला के खिलाफ गंभीर अपराध मानते हुए सख्त सजा को जरूरी बताया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...