Friday, September 18, 2026
Home Crime India लवजीत हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में...

लवजीत हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

भिवानी/रोहतक। न्यायालय परिसर में हुई फायरिंग और लवजीत हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ रोहतक और सीआईए प्रथम भिवानी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अजय उर्फ भोला चरखी दादरी जिले के गांव डाडमा का रहने वाला है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर 14 अक्तूबर को एडीजीपी क्राइम द्वारा इनाम घोषित किया गया था। अजय के खिलाफ पहले से मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया है कि वह संगठित अपराध से जुड़ा हुआ था और किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा था।

दरअसल, 4 सितंबर को भिवानी न्यायालय परिसर में पेशी पर आए बिजेन्द्र और काला वकीलों के चैंबर के पास चाय पी रहे थे। उसी दौरान उनके साथ मौजूद लवजीत पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। इस हमले में लवजीत को तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल लवजीत को पहले भिवानी के सामान्य अस्पताल और फिर पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इस सनसनीखेज वारदात की जांच एसटीएफ रोहतक को सौंपी गई थी। अब तक इस मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि वांछित इनामी अपराधी अजय अपने एक साथी के साथ लोहारू रोड पर हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में अजय के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके साथी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को पहले सामान्य अस्पताल भिवानी और बाद में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ रोहतक के एसआई सिकंदर को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण वे सुरक्षित बच गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। एएसआई सिकंदर की शिकायत पर थाना जूई कलां में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

एसपी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराध करने वालों के साथ-साथ उन्हें पनाह देने या किसी भी तरह से मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...