Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला की हत्या, पुलिस ने सुलझाया...

ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला की हत्या, पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, आरोपी गिरफ्तार

मोगा। ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक प्रवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मोगा के गांव लोहारा स्थित एक ईंट भट्ठे की है, जहां प्रवासी मजदूर आरिफ अपनी पत्नी गुलापसा के साथ रहता था। 8 दिसंबर को गुलापसा अपने कमरे से अचानक लापता हो गई थी। कई दिनों तक तलाश के बाद 12 दिसंबर को उसका शव गांव के पास एक ड्रेन के निकट अर्धनग्न अवस्था में, मिट्टी में आंशिक रूप से दबा हुआ बरामद किया गया था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गुलापसा और उसके पति के बीच काम को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपी अमरुद्दीन, जिसका ईंट भट्ठे पर आना-जाना था, ने महिला को मदद का भरोसा देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला को किसी अन्य स्थान पर छोड़ने का बहाना बनाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को मिट्टी में दबा दिया।

मामले की जांच में पुलिस ने ईंट भट्ठे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें महिला को आरोपी के साथ जाते हुए देखा गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 17 दिसंबर को आरोपी अमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...