Friday, September 18, 2026
Home Crime India खगड़िया में अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

खगड़िया में अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, ड्रग्स गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

खगड़िया। नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए खगड़िया पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिले के मथुरापुर इलाके में की गई सुनियोजित कार्रवाई में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पश्चिम बंगाल से जुड़े आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय ड्रग्स सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर सदर डीएसपी-1 मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मथुरापुर गांव में छापेमारी की। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जैसे ही एक संदिग्ध मकान पर पहुंची, वहां मौजूद लोग मौके से फरार होने लगे। हालांकि, सतर्क पुलिस बल ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

तकनीकी निगरानी से दो और गिरफ्तार
मौके से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने बाद में दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह कुल पांच आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह गिरोह बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच स्मैक की तस्करी में सक्रिय पाया गया है।

स्मैक, नकदी और हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक, ड्रग्स की बिक्री से प्राप्त 1 लाख 4 हजार 380 रुपये नकद, पांच जिंदा कारतूस, नौ मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल फोन के जरिए गिरोह के नेटवर्क और लेन-देन की जानकारी खंगाली जा रही है।

कड़े कानूनों में केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में मथुरापुर के आकाश कुमार और सन्नी कुमार, मानसी के नीतिश कुमार तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हुसैन मियां और मिजानुर इस्लाम शामिल हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और फरार आरोपियों के साथ-साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में सदर बीडीओ पूरन साह, टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक रामप्रवेश पंडित समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...